Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति, दिपके-प्रकाश राज भी होंगे साथ

23 अक्टूबर को SIR के खिलाफ होने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में जाने-माने अर्थशास्त्री पराकला प्रभाकर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज एक साथ मंच साझा करेंगे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और जाने-माने राजनीतिक अर्थशास्त्री पराकला प्रभाकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज के साथ एक मंच साझा करने जा रहे हैं. 23 अक्तूबर को होने जा रहे इस प्रोटेस्ट में को SIR के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है. इस देश व्यापी प्रदर्शन को ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन की ओर आयोजित किया जा रहा है.

इसमें कई कार्यकर्ता, राजनीतिक हस्तियां और जाने-माने लोग एक साथ आएंगे, जो SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे.

इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए सरकार के प्रखर आलोचक रहे पराकला प्रभाकर ने एक्स पर पोस्ट किया. “हर गली में जंतर-मंतर! शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026. लोकतंत्र की बहाली के लिए जन मार्च. आइए, इस चुनौती का सामना करें.”

इस प्रदर्शन में AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत कई एक्टिविस्ट शामिल होंगे.

प्रभाकर ने यूट्यूबर ध्रुव राठी और प्रकाश राज जैसी हस्तियों के साथ 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP के विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था.

 

निर्मला सीतारमण के लंबे समय से BJP से जुड़े होने के बावजूद प्रभाकर सत्ताधारी पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं.

Related posts

विकसित भारत की तरफ एक और कदम बनिए महाव्यापार मेला का हिस्सा

oasisadmin

वन्दे मातरम् पर बुरी तरह संसद में दहाड़े मनोज झा संसद में छाया सन्नाटा

oasisadmin

ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज, मध्य-पूर्व में हालात तनावपूर्ण

oasisadmin

Leave a Comment