Oasis News
आम चुनाव

Exit Polls 2026 Live: असम में फिर बन रही बीजेपी की सरकार, कांग्रेस का बुरा हाल, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

Exit Polls 2026 Live: असम में किसकी जीत, किसकी हार, देखें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

असम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं.

चाणक्य स्टैटजीज के मुताबिक बीजेपी प्लस को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 सीटें मिल सकती हैं. अन्य की बात करें तो उन्हें 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं.

पोल डायरी के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 86 से 101 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस गठबंधन को 15 से 26 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है.

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं.

Exit Polls 2026 Live: पुडुचेरी में भाजपा का दबदबा, जानें कांग्रेस का क्या है हाल

पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन का दमदबा नजर आ रहा है. प्रजा पोल के मुताबिक बीजेपी प्लस को 19 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक 16 से 20 सीटें बीजेपी प्लस को मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस प्लस को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.

Related posts

E-News Paper Page-2

oasisadmin

महाराष्ट्र: मुंबई में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, मेयर चुनाव में शिंदे फ़ैक्टर से सियासी गणित उलझा

oasisadmin

oasisadmin

Leave a Comment