Oasis News
राजनीति वार्ताराज्यसभा चुनाव

जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर जा सकती है नौकरी, दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स पर कार्रवाई की सिफारिश

पुरानी दिल्ली जिले के जिलाधिकारी जी. सुधाकर ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले 142 अतिथि शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा निदेशालय की निदेशक वेदिता रेड्डी को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में बाधा न आए और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके। अब इस मामले में अंतिम निर्णय शिक्षा निदेशालय द्वारा लिया जाएगा।

यदि सिफारिश पर अमल होता है, तो बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है। चूंकि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

 

 

Related posts

दावोस से दुनिया को संदेश

oasisadmin

अमित शाह के बेटे को बोला आतंकवादी तो टोपी पहने कट्टर हिंदू ने जमकर पीटा

oasisadmin

EU का बड़ा आरोप: रूस ‘ठंड, अंधेरा और बमबारी’ से यूक्रेन को झुकाना चाहता है

oasisadmin

Leave a Comment