Oasis News
मनोरंजन

एक हाथ से गौ सेवा, दूसरे में बछड़े के चमड़े का बैग!’, इंटरनेट पर Rihanna की तस्‍वीर ने मचाया हल्‍ला

ग्लोबल पॉप आइकन Rihanna हाल ही मुंबई आई थीं। बीते साल 2025 के सितंबर में अपने तीसरे बच्चे की मां बनीं रिहाना का यह इंडिया टूर उनके ब्‍यूटी और कॉस्‍मेटिक ब्रांड ‘फेंटी ब्‍यूटी’ के इवेंट को लेकर था। एयरपोर्ट पर उनके आने से लेकर इवेंट में श‍िरकत करने, पपाराजी संग मस्‍ती और आरती करने से लेकर भजन पर थ‍िरकने को लेकर चर्चा में रहा। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्‍वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद बारबाडोस की 38 साल की सिंगर की खूब आलोचना हो रही है। सुर्कलेट हो रही तस्‍वीर में रिहाना को गौ सेवा करते हुए देखा जा रहा है। वह गौ माता को खाना ख‍िला रही हैं। पहली नजर में तो यह एक नेक कदम दिखता है, लेकिन लोगों की दावा है कि सिंगर के दूसरे हाथ में बछड़े के चमड़े से बना लग्‍जरी बैग है। यहीं से पूरा माहौल बदल गया।

इंस्‍टाग्राम से लेकर X और रेडिट पर रिहाना की यह तस्‍वीर खूब वायरल हो रही है। पहली नजर में तो यूजर्स ने जहां ‘डायमंड्स’ सिंगर के दिल छू लेने वाले काम की तारीफ की, लेकिन अगले ही पल इस तस्वीर को ‘आयरनी’ यानी विडंबना करार दिया जाने लगा। देखते ही देखते इस पर ऑनलाइन तीखी बहस छ‍िड़ गई और रिहाना की भरदम आलोचना शुरू हो गई।

र‍िहाना की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह एक गाय को खाना खिलाते हुए देखा जा सकता है। गौ सेवा करना हमारे समाज में एक बेहद नेक काम माना जाता है। लेकिन जिस बात पर सबसे अध‍िक चर्चा हो रही है, वह है सिंगर के हाथ में मौजूद हरे रंग का लग्‍जरी हैंडबैग। रिहाना ने इस दौरान अपने बाएं हाथ में जो बैग पकड़ा है, वो लग्‍जरी कंपनी Dior का है। यूजर्स की पैनी नजर ने बैग पर जानवरों की खाल से बनी सजावट को पहचान लिया।

Related posts

जब राज बब्बर के बेटे को लगी पिता के अफेयर की खबर, बोले- दुख हुआ था मगर…

oasisadmin

अश्कों से भीगी चांदनी में जब हम खुद को देखते हैं तो वो मंजर आंखों में उभर आता है

oasisadmin

महाशिवरात्रि 2026: कोरट्टूर, चेन्नई में सांस्कृतिक आस्था का भव्य संगम

oasisadmin

Leave a Comment