Oasis News
मनोरंजन

करोड़पति बिजनेसमैन की दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, 41 की उम्र में कर रहीं दूसरी शादी, विदेश में बसाएंगी घर?

फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही शादी करने वाली हैं. जेनिफर के होने वाले दूल्हा को लोग गूगल पर सर्च करने लगे हैं. आइए आपको बताते हैं जेनिफर का सपनों का शहजादा कौन है और क्या करता है?

टीवी गलियारों में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 41 की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही हैं. जेनिफर को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी. शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होगी.

कौन हैं जेनिफर का दूल्हा?

जेनिफर की दूसरी शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. उनकी शादी की रिपोर्ट्स सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. जेनिफर का घर फिर से बसते देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. लेकिन कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर जेनिफर का होने वाला हमसफर कौन है? तो आइए जानते हैं…

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट लंबे समय से सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माइल को सीक्रेटली डेट कर रही हैं. विलियम बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं. मगर वो इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते. रिपोर्ट्स की मानें तो वो फाइनेंशियल सेक्टर में काम करते हैं. उन्होंने डिजिटल एसेट्स, ट्रेनिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट्स में काम किया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि विलियम को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. वो मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं. यह भी बताया गया है कि विलियम से मिलने जेनिफरअक्सर सिंगापुर ट्रैवल करती हैं. वहां दोनों मीडिया के कैमरों से दूर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. एक मुलाकात के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने हां कह दिया था. दोनों अब अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं.

रिपोर्ट में इनसाइडर के हवाले से बताया गया है- जेनिफर और विलियम एक साथ बहुत खुश हैं. उन्हें और उनके प्यारे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है. छुट्टियों के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दिया था. अब वो अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. जेनिफर शादी के लिए वेंडर्स की लिस्ट बना रही हैं.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जेनिफर और विलियम की शादी इस साल सितंबर या अक्टूबर के महीने या फिर दिसंबर-जनवरी में हो सकती है. वेडिंग डेट अभी फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, जेनिफर ने अब तक अपनी शादी की रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है.

बता दें कि जेनिफर की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में की थी. मगर 2 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब जेनिफर की दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Related posts

मां बनने वाली हैं महादेव शो की ‘पार्वती’ सोनारिका, पति ने थामा बेबी बंप, किया माथे पर KISS, Photos

oasisadmin

एक हाथ से गौ सेवा, दूसरे में बछड़े के चमड़े का बैग!’, इंटरनेट पर Rihanna की तस्‍वीर ने मचाया हल्‍ला

oasisadmin

बॉलीवुड में नई केमिस्ट्री का धमाका, ये 5 अनदेखी जोड़ियां बदल देंगी सिनेमा का गेम? पहली बार साथ दिखेंगे ये सितारे

oasisadmin

Leave a Comment