Oasis News
मनोरंजन

धुरंधर’ बनी ‘अवतार 3’ के लिए स्यापा! इंडिया में सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म का सीक्वल चल पाएगा?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस गेम पलटकर रख दिया है. दो हफ्ते पहले जब ‘धुरंधर’ रिलीज होने वाली थी, तब ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ यानी ‘अवतार 3’ को एक बड़ा रिस्क माना जा रहा था. चिंता ये थी कि ‘धुरंधर’ के पास धमाकेदार कमाई करने के लिए सिर्फ दो हफ्ते होंगे. क्योंकि 19 दिसंबर को ‘अवतार 3’ के आने के बाद इसके कलेक्शन में तगड़ी गिरावट आ सकती है.

लेकिन गेम ऐसा बदला कि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर वाइल्डफायर बन चुकी है और अब इसका असर ‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग पर नजर आने लगा है. दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘अवतार 3’ पर खतरा मंडरा रहा है कि ये पहली दो फिल्मों जैसा कमाल नहीं कर पाएगी.

कैसी चल रही ‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार तक नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ‘अवतार 3’ के करीब 55 हजार टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि ‘अवतार 2’ के मुकाबले ‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग लगभग 60% तक स्लो चल रही है. हालांकि टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के ट्रेंड्स बताते हैं कि मंगलवार से इसमें थोड़ी तेजी आई है.

Related posts

Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट

oasisadmin

LAW OF ATTRACTION | जो चाहोगे वो ही पाओगे | 10 मिनिट में हर इच्छा पूरी होगी | एक बार जरूर आजमाए

oasisadmin

Prasaanta ka raj swantrata hai #motivational

oasisadmin

Leave a Comment