Oasis News
इंटरनेशनल

US का एक और शिप पर हमला, 4 लोगों की मौत… अब ऑयल टैंकरों को एस्कॉर्ट कर रही वेनेजुएला की नेवी

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक जहाज पर अपने ताजा हमले में चार लोगों को मार गिराया है. अमेरिका का दावा है कि बुधवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग-ट्रैफिकिंग बोट पर हमला किया, जिसमें 4 लोग मारे गए. इस बीच वेनेजुएला ने अपनी नेवी को पोर्ट से पेट्रोलियम प्रोडक्ट ले जाने वाले जहाजों को एस्कॉर्ट करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच टकराव का खतरा बढ़ गया है.

पूर्वी प्रशांत महासागर में हमले की जानकारी देते हुए अमेरिकी सेना ने कहा कि बुधवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स की तस्करी करने वाली एक और नाव पर हमला किया जिसमें 4 लोग मारे गए.

 

अमेरिका सेना ने एक्स पर लिखा, “17 दिसंबर को पीट हेगसेथ के निर्देश पर, जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक नामित आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित एक जहाज पर घातक हमला किया.”

साउथकॉम ने आगे कहा कि इस हमले में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ.

 

बुधवार का हमला इस हफ्ते का दूसरा हमला है, इससे पहले सोमवार को अमेरिका ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी करने वाली तीन नावों पर हमला किया था जिसमें 8 लोग मारे गए थे.

Related posts

सऊदी अरब को 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35 देगा अमेरिका, ट्रंप ने कर ली डील; इजरायल और भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?

oasisadmin

इमरान खान का हाल कैसा? PAK में अफवाहों के बीच आया जेल प्रशासन का बयान

oasisadmin

ट्रंप ने फिर दी गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी जनता ने क्या कहा

oasisadmin

Leave a Comment