Oasis News
मनोरंजन

Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी से सजी रोमांटिक थ्रिलर ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही ठीक-ठाक कारोबार कर रही है। फिल्म ने शनिवार को भी करोड़ों में कमाई की है।

22 मई को रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है जो ‘शानदार’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही। अब जानते हैं कि पहले वीकेंड में इसका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

 

‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘चांद मेरा दिल’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करोड़ों में रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ से ओपनिंग की थी। शनिवार को भी कमाई करोड़ों में हुई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अनन्या पांडे की फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.21 करोड़ के करीब कारोबार किया है।

दो दिनों का मिलाकर फिल्म ने कुल कलेक्शन 6.21 करोड़ रुपये कर लिए हैं, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 7.30 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर निर्मित फिल्म को करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अब देखते हैं कि फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में बजट वसूल पाती है या नहीं।

Related posts

धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग को मिली दमदार शुरुआत… क्या रणवीर सिंह को मिलेगी करियर की बेस्ट ओपनिंग?

oasisadmin

आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार

oasisadmin

पाकिस्तान तक जा पहुंचा सलमान का चढ़ता पारा! माह‍िरा खान बोलीं- ‘यार सल्लू’

oasisadmin

Leave a Comment