Oasis News
खेल जगत

तिलक वर्मा ही नहीं… इस क्रिकेटर के रंग पर भी ‘नस्लीय’ ट‍िप्पणी कर चुके हैं अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर बवाल

भारतीय क्रिकेट टीम और IPL में अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बना चुके अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी विवाद में घिर गए हैं. वजह बनीं तिलक वर्मा पर हुआ कमेंट, लेकिन अर्शदीप सिंह पहले साई सुदर्शन को लेकर भी नस्लीय ट‍िप्पणी कर चुके हैं. इसका वीड‍ियो वायरल हो रहा है.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि अर्शदीप सिंह ने त‍िलक वर्मा (Tilak Varma) के रंग को लेकर मजाक किया. वायरल पोस्ट के मुताबिक होटल जाते समय अर्शदीप ने तिलक से कहा-ओए, अंधेरे!.

अर्शदीप ने आग कहा- कल मैच है, मैच पर फोकस करियो. सनस्क्रीन नहीं लगाई? वायरल ट्रांसक्रिप्ट के मुताबिक बातचीत यहीं नहीं रुकी. फ‍िर आगे उन्होंने नमन धीर को द‍िखाकर कहा-असली नूर यह होता है.

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने इसे मजाक की सीमा पार करने वाला व्यवहार बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे दोस्तों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत करार दिया. हालांकि बड़ी संख्या में फैन्स ने इसे रंगभेदी टिप्पणी बताते हुए नाराजगी जाहिर की.

एक यूजर ने पोस्ट में लिखा कि अगर BCCI इस मामले को गंभीरता से लेता है तो अर्शदीप सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कुछ फैन्स ने क्रिकेटरों को सार्वजनिक व्यवहार को लेकर ज्यादा जिम्मेदार होने की सलाह दी.

विवाद यहीं नहीं रुका. एक अन्य वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि अर्शदीप सिंह ने साई सुदर्शन को लेकर भी टिप्पणी की थी. पोस्ट के मुताबिक एक वीडियो रिकॉर्ड करते समय उन्होंने कहा- रुको, कैमरा लेंस साफ कर लूं, कैमरा साई को कैप्चर नहीं कर पा रहा.

Related posts

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल आज, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

oasisadmin

IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंड‍िया में साढ़े 4 महीने बाद इस धुरंधर की वापसी

oasisadmin

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया…’, मनोज तिवारी के सनसनीखेज आरोप से मचा क्रिकेट जगत में हड़कंप

oasisadmin

Leave a Comment