Oasis News
खेल जगत

रियान पराग पर चला BCCI का हंटर, वेपिंग मामले में लिया गया कड़ा एक्शन; जानें क्या मिली सजा

BCCI Fine Riyan Parag For Vape Case: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग को सीजन के 40वें मैच ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया था. मामले ने काफी तूल पकड़ा. ई-सिगरेट भारत में बैन है, जिसके चलते लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए कि मामले में रियान को जेल भी हो सकती है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने राजस्थान के कप्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए आधिकारिक बयान जारी कर दिया है.

आईपीएल ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि इस मामले में रियान पराग की 25 फीसद मैच फीस का फाइन लगा है. इसके साथ उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए 1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है. इससे एक चीज तो साफ हो गई है कि रियान को मामले में जेल या मैच का बैन का जुर्माना नहीं लगा है.

आईपीएल की रिलीज में लिखा गया, “रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले आचरण’ से संबंधित है. यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया.”

आगे लिखा गया, “रियान ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के जरिए लगाई गई सजा को मान लिया है.”

 

Related posts

12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं:17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

oasisadmin

Shakib Al Hasan ने संन्यास वापस लिया, रिटायर होने पर अपनी आखिरी ख्वाहिश का किया खुलासा

oasisadmin

Lionel Messi के Argentina National Team से संन्यास पर ABM President Sushma का संदेश

oasisadmin

Leave a Comment