Oasis News
खेल जगत

अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट क्यों गायब? विराट कोहली के साथ वाला वायरल वीडियो भी नहीं दिख रहा

नई दिल्ली: भारतीय टीम और पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर उनके प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके सोशल मीडिया पर हुए विवादों की हो रही है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी से लेकर फैंस के साथ ऑनलाइन बहसबाजी तक, अर्शदीप हाल के हफ्तों में लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं।

अर्शदीप सिंह ने उठाया चौंकाने वाला कदम

इस भारी आलोचना और विवादों के बीच अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट को या तो डिलीट कर दिया है या आर्काइव कर दिया है। इस डिलीट किए गए डेटा में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का उनका एक बेहद प्रसिद्ध और वायरल रील वीडियो भी शामिल है। उन्होंने ये सब कुछ हटा दिया है।

अचानक साफ किया इंस्टाग्राम प्रोफाइल

अर्शदीप के इस कदम ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले सैकड़ों पोस्ट मौजूद थे, लेकिन अब वहां सिर्फ 44 पोस्ट ही दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर सेलिब्रिटीज अपने ब्रांड मेकओवर या किसी विवाद के बाद सोशल मीडिया को क्लीन करते हैं, लेकिन अर्शदीप के मामले में इसे हाल ही में मिले बैकलैश से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, इस पूरे कदम पर न तो अर्शदीप सिंह और न ही उनकी PR टीम की तरफ से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है।

विकेट तो मिले, लेकिन लुटाए जमकर रन

अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन मिला-जुला और काफी महंगा साबित हुआ। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए वे इस सीजन में 14 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम के लीडिंग विकेट-टेकर जरूर रहे। विकेट लेने के बावजूद वे अपनी लाइन-लेंथ से भटकते दिखे। उन्होंने सीजन में कई वाइड गेंदें फेंकी और 10.20 की बेहद खराब इकॉनमी रेट से रन लुटाए। आखिरी ओवरों में उनकी यह कमजोरी टीम की हार की बड़ी वजह बनी। पिछले सीजन की रनर-अप रही पंजाब किंग्स की टीम इस साल अपने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीतने के बाद भी अंत में महज 1 अंक से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, जिसने टीम के साथ-साथ अर्शदीप पर भी दबाव बढ़ा दिया था।

Related posts

DC vs CSK LIVE Score: नितीश राणा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा, दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 61/4

oasisadmin

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच पर पाकिस्तान का विचार

oasisadmin

IPL में शानदार प्रदर्शन का वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम, INDIA-A टीम में किए गए शामिल

oasisadmin

Leave a Comment