Oasis News
मनोरंजन

धुरंधर’ रणवीर सिंह के आगे धुआं हो जाएगा FWICE का बैन? फरहान की डॉन 3 पर छिड़े बवाल की ये है पूरी कहानी

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. विवाद का ताजा लेवल ये है कि फिल्म इंडस्ट्री के एक संगठन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश दे दिया है. यानी कोई भी फिल्म आर्टिस्ट जो FWICE से जुड़ा है, रणवीर की फिल्म पर काम नहीं करेगा. 3000 करोड़ रुपये का बिजनेस देने वाली धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी देने वाले रणवीर पर, बैन जैसा ये नियम बहुत चौंकाने वाली बात है

जब डॉन 3 में लीड रोल के लिए फरहान ने रणवीर का नाम अनाउंस किया था, तो फैंस बहुत एक्साइटेड थे. आज डॉन 3 का विवाद यहां तक पहुंच गया है कि रणवीर पर बैन की बात हो रही है. आखिर इस बीच हुआ क्या? दमदार डायरेक्टर और धमाकेदार एक्टर का एक शानदार कोलेबोरेशन, इस शॉकिंग मोड़ तक कैसे पहुंच गया? चलिए बताते हैं.

 

रणवीर, फरहान और ‘डॉन’

फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन की डॉन वाली विरासत को शाहरुख खान के साथ दो फिल्मों में दमदार तरीके से आगे बढ़ाया था. डॉन 2006 में आई थी और डॉन 2 2011 में. एक दशक से ज्यादा, फरहान से हर जगह एक ही सवाल पूछा जाता था ‘डॉन 3 कब आएगी?’

फरहान ने 2023 में एक वीडियो के साथ जवाब दिया— रणवीर सिंह नए डॉन के रोल में इन्ट्रोड्यूस हुए और लिखा था ‘एक नए युग की शुरुआत 2025 में!’ वीडियो से लग रहा था कि फरहान अब नए डॉन को और स्टाइलिश और खतरनाक अवतार में लेकर आएंगे. लेकिन इस अनाउंसमेंट का बैकग्राउंड समझना बहुत जरूरी है. लॉकडाउन के बाद 2021-22 में रणवीर की तीन फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं— 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस. 2023 में फाइनली रणवीर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से कमबैक किया और इसी के एक महीने बाद डॉन 3 अनाउंस हुई थी.

डॉन 3 के लिए रणवीर की ट्रोलिंग

अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया ने फरहान और रणवीर दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि डॉन फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान को रिप्लेस किया जा रहा था. मार्च 2024 में रणवीर ने करण जौहर के शो पर इस ट्रोलिंग का जवाब दिया और ऑडियंस से ‘बस एक मौका’ मांगते हुए बोले— ’12-13 सालों में ठीकठाक काम किया है मैंने, तो एक मौका तो बनता है’. फरहान ने भी खलीज टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ‘बिना किसी शक’ रणवीर से दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

 

लेकिन इसके बाद डॉन 3 पर अचानक सन्नाटा छा गया. फिल्म बन रही है या नहीं, कास्ट क्या है, क्या मुजस्समा बन रहा है, इसकी कोई खबर ही नहीं आई. ये रिपोर्ट्स जरूर आईं कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर का ठंडा दौर देखते हुए फरहान अभी डॉन 3 पर आगे नहीं बढ़ रहे.

Related posts

aapko jeevan mein safal hone se koi nahi rok sakta

oasisadmin

राजा शिवाजी का मंडे धमाका! चौथे दिन किया सारी बड़ी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन

oasisadmin

कुछ ऐसे सीन थे…’, जब शाहरुख संग फिल्म करने में अनकम्फर्टेबल हुईं रवीना, कर दिया था मना

oasisadmin

Leave a Comment