Oasis News
खेल जगत

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने 6 छक्के लगाकर तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, 15 गेंद पर ठोक दिया तूफानी पचासा

वैभव सूर्यवंशी का तूफान एक बार फिर से आईपीएल 2026 में देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन के पिछले मैच में वैभव का खाता नहीं खुला था, लेकिन इस बार डक पर आउट करने वाले प्रफुल हिंगे की पहले ओवर से ही वैभव ने खबर ली। उन्होंने आते ही पहले ओवर की पांच में चार गेंद पर लगातार चार छक्के ठोक दिए। इसके बाद पैट कमिंस का भी उन्होंने पहली गेंद पर ही सामना करते हुए छक्का लगा दिया। इस पारी में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने छठा छक्का लगाते ही क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव ने इस पारी में छह छक्के पूरे करते हुए अपने 50 आईपीएल छक्के 15वीं पारी में पूरे किए। उन्होंने इस मामले में गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 25 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने साथ ही अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही वैभव ने इस पारी में 45 रन बनाते ही अपने 1000 टी20 रन भी पूरे किए। इसके बाद वैभव ने 15 गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

IPL में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी: 15 पारी*

क्रिस गेल: 25 पारी

आंद्रे रसेल: 32 पारी

अभिषेक शर्मा: 35 पारी

एविन लुईस: 37 पारी

निकोलस पूरन: 40 पारी

सबसे कम पारियों में 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

23 पारी: ब्रैड हॉज

23 पारी: शॉन मार्श

24 पारी: मैथ्यू हेडन

25 पारी: देवदत्त पडिक्कल

26 पारी: फिल ह्यूज

26 पारी: वैभव सूर्यवंशी*

Related posts

PBKS vs RCB, IPL 2026 Live Score: चेज में पंजाब किंग्स के 4 विकेट धड़ाम, बेंगलुरु ने दिया है बिग टारगेट

oasisadmin

KKR VS LSG, IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रनों का टारगेट, रहाणे-रघुवंशी चमके

oasisadmin

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर आकाश की अलग सोच, कहा- टीम में जगह नहीं

oasisadmin

Leave a Comment