Oasis News
इंटरनेशनल

अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत को कैरेबियन सागर में क्यों तैनात किया?

अमेरिकी नेवी की स्ट्राइक फ़ोर्स दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड के नेतृत्व में कैरेबियन सागर में तैनात कर दी गई है.

 

यह तैनाती पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुई थी.

 

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका कैरेबियन सागर में कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रही नौकाओं पर हमले कर रहा है और वेनेज़ुएला के साथ तनाव बढ़ा हुआ है.

 

अमेरिका अब तक कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कम से कम 19 हमले कर चुका है, जिनमें कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है.

 

दशकों के सैन्य विस्तार के बाद अमेरिका ने अब कैरेबियन सागर में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है.

 

हाल ही में इस इलाक़े में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल कई छोटी नावों पर हमला किया गया है.

 

हालांकि अमेरिका ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि इन हमलों में नष्ट हुई नावें अवैध गतिविधियों में शामिल थीं, न ही उसने इन हमलों में मारे गए लोगों की जानकारी साझा की है

 

 

_______समाप्त_______

Related posts

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा- ब्लॉकेड बर्दाश्त से बाहर

oasisadmin

अमेरिका का वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

oasisadmin

ईरान इसराइल युद्ध में कौन है असली हीरो सब खोल कर रख दिया आप भी हो जाएंगे हैरान

oasisadmin

Leave a Comment