Oasis News
इंटरनेशनल

अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत को कैरेबियन सागर में क्यों तैनात किया?

अमेरिकी नेवी की स्ट्राइक फ़ोर्स दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड के नेतृत्व में कैरेबियन सागर में तैनात कर दी गई है.

 

यह तैनाती पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुई थी.

 

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका कैरेबियन सागर में कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रही नौकाओं पर हमले कर रहा है और वेनेज़ुएला के साथ तनाव बढ़ा हुआ है.

 

अमेरिका अब तक कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कम से कम 19 हमले कर चुका है, जिनमें कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है.

 

दशकों के सैन्य विस्तार के बाद अमेरिका ने अब कैरेबियन सागर में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है.

 

हाल ही में इस इलाक़े में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल कई छोटी नावों पर हमला किया गया है.

 

हालांकि अमेरिका ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि इन हमलों में नष्ट हुई नावें अवैध गतिविधियों में शामिल थीं, न ही उसने इन हमलों में मारे गए लोगों की जानकारी साझा की है

 

 

_______समाप्त_______

Related posts

2026 में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन कौन सा है?

oasisadmin

ICC को नए मुख्य अभियोजक की तलाश, वैश्विक न्याय व्यवस्था पर नजर

oasisadmin

ट्रम्प का बड़ा फैसला: यूरोप से अमेरिकी सेना हटाने का संकेत, NATO में बढ़ी चिंता

oasisadmin

Leave a Comment