Oasis News
इंटरनेशनल

‘मैं कभी मिन्नतें नहीं करती’ ट्रंप के किस बयान पर मेलोनी ने कही ये बात

इसी सप्ताह जी-7 में शामिल होने फ़्रांस गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित बयान ने इटली और अमेरिका के बीच और कड़वाहट पैदा कर दी है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप ने उनके बारे में मनगढ़ंत बातें कीं.

विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इतालवी टीवी चैनल से कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘मिन्नत’ की थी.

उनके इस बयान पर विवाद इतना बढ़ गया कि इटली के विदेश मंत्री, एंटोनियो तायानी ने इस सप्ताहांत अपनी अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है.

रॉयटर्स के मुताबिक एंटोनियो तायानी ने ट्रंप पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणियाँ करने का आरोप लगाया. उन्होंने इन टिप्पणियों को ‘गंभीर और अपमानजनक’ बताया.

मेलोनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें ट्रंप के बयान से ‘हैरानी’ हुई और ये टिप्पणियां ‘पूरी तरह मनगढ़ंत’ हैं.

दिलचस्प बात है कि फ़्रांस में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में दोनों के बीच काफ़ी गर्मजोशी देखी गई थी और ऐसा लगा था कि ईरान जंग के तनाव के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते कुछ हद तक सुधरे हैं

.फ़्रांस में हुए जी-7 सम्मेलन के वीडियो में मेलोनी और ट्रंप एक छोटे सोफ़े पर साथ बैठे गंभीर बातचीत करते नज़र आए थे.

Related posts

अमेरिका–ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद

oasisadmin

oasisadmin

US Fed Rate Hike: ₹96 के पार रुपया, भारत की अर्थव्यवस्था और महंगाई पर क्या होगा असर?

oasisadmin

Leave a Comment