Oasis News
इंटरनेशनल

रूस और यूक्रेन से अब और बात नहीं… ट्रंप का पुतिन और जेलेंस्की से भर गया मन, बेहद गुस्से में अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन में शांति को लेकर हो रही बातचीत से बेहद निराश हैं। यहां तक कि अब इस बारे में अब कोई और बात नहीं करना चाहते। ट्रंप की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लेविट ने कहा, ‘राष्ट्रपति इस युद्ध के दोनों पक्षों से बहुत ज्यादा निराश हैं। वह और बात नहीं चाहते। वह एक्शन चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो जाए।’ इसके पहले कीव ने कहा था कि वॉशिंगटन अभी भी चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के अपने प्लान के तहत उस पर अपने बड़े इलाके रूस को देने के लिए दबाव बना रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कई ऐसी बाते कही हैं जिनसे ऐसा लगा कि पिछले महीने कीव और मॉस्को को 28 पॉइंट प्लान भेजने के बाद वॉशिंगटन का इस पर अपनी स्थिति में बहुत कम बदलाव आया है। ट्रंप के प्लान को रूस के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि वॉशिंगटन अभी भी उस पर रूस को अपनी जमीन देने के लिए दबाव डाल रहा है।

यूक्रेन पर सेना हटाने का दबाव

जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा, ‘वॉशिंगटन चाहता है कि रूस नहीं, बल्कि सिर्फ यूक्रेन पूर्वी डोनेट्स्क के इलाके के कुछ हिस्सों से अपनी सेना हटाए, जहां दोनों सेनाओं के बीच बफर के तौर पर एक डीमिलिटराइज्ड फ्री इकनॉमिक जोन बनाया जाएगा।’ अमेरिकी प्लान के तहत मॉस्को उस इलाके में बना रहेगा, लेकिन अपने कुछ सैनिकों को यूक्रेनी इलाकों से हटा लेगा, जिन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर में कब्जा करने का दावा नहीं किया है।

Related posts

सब्र खो रहा हूं…’, ईरान पर ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, क्या बड़े अटैक की है तैयारी?

oasisadmin

Embassy of the State of Palestine – New Delhi On the 69th Anniversary of the Kafr Qasim Massacre

oasisadmin

ऐतिहासिक टेक निवेश और फीफा विश्व कप 2026 से बदल सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था, बाजारों की बढ़ी उम्मीदें

oasisadmin

Leave a Comment