Oasis News
मनोरंजन

बॉलीवुड में नई केमिस्ट्री का धमाका, ये 5 अनदेखी जोड़ियां बदल देंगी सिनेमा का गेम? पहली बार साथ दिखेंगे ये सितारे

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की बात होती है तो कुछ जोड़ियां आज भी दिलों पर राज करती हैं. शाहरुख खान-काजोल की रोमांटिक जादूगरी हो या अमिताभ बच्चन-रेखा की गहरी और चर्चित केमिस्ट्री… इन सितारों ने बड़े पर्दे पर ऐसे रिश्ते गढ़े, जिन्हें भुला पाना मुश्किल है. वहीं रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण और सलमान खान-कैटरीना कैफ जैसी जोड़ियों ने भी अपने अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाया है. अब वक्त बदल रहा है और दर्शक भी कुछ नया देखना चाहते हैं. यही वजह है कि बॉलीवुड एक बार फिर ताजगी भरे प्रयोगों की ओर बढ़ रहा है.

इस बार इंडस्ट्री ऐसी नई जोड़ियों को साथ ला रही है, जिन्हें पहले कभी स्क्रीन पर साथ नहीं देखा गया. अलग-अलग जॉनर और कहानियों के साथ ये फ्रेश पेयरिंग्स सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि इमोशन, एक्शन और ड्रामा का नया मेल पेश करने वाली हैं. कहा जा रहा है कि इनकी केमिस्ट्री सिनेमा का गेम तक बदल सकती है. कौन सी हैं ये नहीं जोड़ियां, चलिए बताते हैं.

सैफ अली खान और रसिका दुगल: दो दमदार कलाकारों की यह नई जोड़ी ‘कर्तव्य’ में नजर आएगी. फिल्म की कहानी कर्तव्य और संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सैफ और रसिका के बीच गहरी और इंटेंस केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

शरवरी और दिलजीत दोसांझ: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत एक बार फिर पर्दे पर अदाकारी से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में इस बार वह शरवरी के साथ नजर आने वाले हैं. इस नई जोड़ी की सहज और आकर्षक केमिस्ट्री को एक एंटरटेनर फिल्म में पेश करेगी.

Related posts

एक हाथ से गौ सेवा, दूसरे में बछड़े के चमड़े का बैग!’, इंटरनेट पर Rihanna की तस्‍वीर ने मचाया हल्‍ला

oasisadmin

डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री? रणवीर-फरहान अख्तर के बीच कराएंगे सुलह

oasisadmin

मूवी रिव्यू- कॉकटेल 2:प्यार और दोस्ती के बदलते मायनों की कहानी, शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी छोड़ती है असर

oasisadmin

Leave a Comment