Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान का अमेरिका को ‘NO’, PAK को ‘YES’… क्या शर्तों वाली मुलाकात से वेस्ट एशिया में थमेगा कोहराम?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब निगाहें इस्लामाबाद पर टिक गई हैं, जहां पाकिस्तान एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. नई उम्मीदों के साथ बातचीत की कोशिश शुरू हुई है, लेकिन हालात अब भी बेहद जटिल बने हुए हैं.

 

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा. उसका कहना है कि जो भी संवाद होगा, वह पाकिस्तान के जरिए ही होगा. यानी इस बार बातचीत ‘डायरेक्ट’ नहीं, बल्कि ‘इंडायरेक्ट’ होगी. यही वजह है कि इस्लामाबाद टॉक्स को लेकर उत्सुकता और सस्पेंस दोनों बढ़ गए हैं.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि अराघची ने ईरान की कुछ चिंताओं को पाकिस्तान के सामने रखा है. पाकिस्तान से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, अराघची ने अमेरिका की मांगों को लेकर अपनी आपत्तियां भी सामने रखी है.

अमेरिका की ओर से यह संदेश दिया गया है कि यह बातचीत ईरान के अनुरोध पर हो रही है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी यही संकेत दिया है कि पहल ईरान की तरफ से आई है.

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बातचीत से पहले अपनी शर्तें दोहराई हैं. उनका कहना है कि ईरान को यूरेनियम कार्यक्रम और होर्मुज में आवाजाही को लेकर अमेरिका की शर्तें माननी होंगी. साफ है कि अमेरिका अपनी पुरानी लाइन से पीछे हटने के मूड में नहीं है.

Related posts

नेपाल-तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से तबाही, 390+ मौतें | Oasis News

oasisadmin

अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति, होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद

oasisadmin

मध्य-पूर्व तनाव का असर, भारत से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित

oasisadmin

Leave a Comment