Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, फूटा कुनिका सदानंद का गुस्सा, बोलीं- दुख हो रहा है

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता हमेशा से ही गहरा और चर्चाओं से भरा रहा है. इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति, सांसद राघव चड्ढा हर तरफ सुर्खियों में बने हुए हैं. वजह है राघव चड्ढा का अचानक आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाना. इस राजनीतिक उथल-पुथल ने न केवल जनता को हैरान किया है, बल्कि एंटरटेनमेंट जगत के सितारों को भी बोलने पर मजबूर कर दिया है.

इसी कड़ी में ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट और जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने राघव चड्ढा के इस कदम पर तीखा प्रहार किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

कुनिका सदानंद का पोस्ट

कुनिका सदानंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि उनके पास शब्द कम पड़ रहे हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. राघव चड्ढा, मेरी नजर में एक बहुत ही भरोसेमंद इंसान थे. मुझे हमेशा लगता था कि उनके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा है और वह बिल्कुल सही इंसान हैं. असल में, जब उन्होंने प्यारी परिणीति चोपड़ा से शादी की, तो मैं उनके लिए बहुत खुश थी कि उन्हें एक होनहार, ईमानदार और साफ-सुथरा लड़का मिला है.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरा मकसद उन्हें जज करना नहीं है, बल्कि मैं अपनी खुद की परख और अंतर्ज्ञान पर सवाल उठा रही हूं और ऐसा इसलिए नहीं है कि उसने कोई खास पार्टी जॉइन कर ली है, बल्कि उस पूरे काम का तरीका और उसमें छिपी चालाकी देखकर मुझे ऐसा लग रहा है. उन्होंने एक बार भी उस पार्टी के बारे में नहीं सोचा जिसने उन्हें अपनी पहचान दी. मुझे आम आदमी पार्टी के लिए बुरा लग रहा है. मुझे यकीन है कि इसके पीछे और भी कुछ वजहें होंगी. बस दुख हो रहा है. ‘

Related posts

डॉ. ए. अंगप्पन ने अनिल शास्त्री जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को किया नमन

oasisadmin

डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण जी- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा संदेश

oasisadmin

गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में हाई अलर्ट, नागौर में बड़ी सुरक्षा कार्रवाई

oasisadmin

Leave a Comment