Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

TMC के पैसों पर अब भी रहेगा ममता बनर्जी का कंट्रोल, हाई कोर्ट ने बढ़ाई राहत, बैंक अकाउंट

चुनाव आयोग की तरफ से ‘जोड़ाफूल’ सिंबल फ्रीज किए जाने के झटके के बीच ‘कालीघाट तृणमूल’ (ममता बनर्जी गुट) को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सिंगल बेंच ने साफ किया है कि चुनाव चिन्ह में बदलाव का बैंक खातों के इस्तेमाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी अपने तीनों बैंक खातों का संचालन पूर्व आदेश के तहत ही करती रहेगी।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न में किया गया बदलाव केवल आगामी उपचुनावों तक ही सीमित है। इसलिए फिलहाल यह बैंक खातों के वित्तीय प्रबंधन पर लागू नहीं होगा।

हाईकोर्ट के नए आदेश के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक अकाउंट के संचालन के लिए तय की गई अंतरिम व्यवस्था को अब 29 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

अदालत की तरफ से नियुक्त विशेष अधिकारी पूर्व जज सुब्रत तालुकदार इन चेकों की जांच करेंगे। स्पेशल ऑफिसर की मंजूरी के बाद ही बैंक संबंधित राशि का भुगतान करेगा।

यह मामला सबसे पहले जुलाई में जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच के सामने आया था, जब पार्टी के तीन खातों को फ्रीज किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

Related posts

बिहार इलेक्शन पर बीजेपी की जीत के 10 बड़े कदम

oasisadmin

लोकसभा में बयान को लेकर हंगामा

oasisadmin

तुम लोग परजीवी हो, ‘कॉकरोच’ वाले बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने अब किसे कहा

oasisadmin

Leave a Comment