देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है.
सोमवार ( 25 मई 2026) को पेट्रोल की क़ीमत में 2.61 रुपये और डीजल की क़ीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.
पिछले दो हफ़्तों में पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों की बढ़ोतरी पर तीख़ी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले आर्थिक तूफ़ान की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पेट्रोल अब 100 रुपये पार हुआ. अबकी बार जनता की कमाई पर किस्तों में लूटमार !”
उन्होंने लिखा, ”पेट्रोल-डीज़ल पर रोज़ाना ₹1000 करोड़ का केंद्रीय टैक्स लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा. अंतरराष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फ़ायदा नहीं पहुंचाया. उन्हें जमकर लूटा. जब क्राइसिस आई तो, चुनाव में जुट गए और चुनाव बाद बलिदान का उपदेश दिया फिर आठ दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए.”
”हमें बताया गया कि विदेशों के मुक़ाबले भारत में दाम सबसे कम हैं. पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को “सब ठीक है” की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुँचा रहे थे. ”बात कही थी, लेकिन तब ‘पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव में व्यस्त’ थे.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला. पेट्रोल-डीज़ल के दाम किस्तों में बढ़ाते हैं. ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे.”
उन्होंने लिखा, “मैं महीनों से आर्थिक तूफ़ान आने की बात कह रहा था. पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे. चुनाव ख़त्म होते ही पेट्रोल-डीज़ल 8 रुपये महंगा कर दिया.”
राहुल गांधी ने कहा कि आगे भी क़ीमतें बढ़ती जाएंगी. उन्होंने लिखा, “ये बढ़त होती ही जाएगी. महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है. चुनाव में वादे और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार.”

