Oasis News
खेल जगत

SRH vs DC, IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में जड़ी तूफानी सेंचुरी, हैदराबाद में छक्के-चौके की बारिश

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग कर रही है. अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश कर सकते हैं

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी का आगाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की. पारवरप्ले यानी 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 67-0 था. 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने केवल 25 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. लेकिन इसी ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा जब हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा नहीं रुके. उन्होंने केवल 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. अपनी शतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए.

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

Related posts

SRH vs PBKS: हारकर भी ‘जीत’ गए कूपर कोनोली, 22 साल की उम्र में ह‍िला दी IPL की र‍िकॉर्डबुक, कई कीर्तिमान ध्वस्त

oasisadmin

पाकिस्तान का नया ड्रामा, T20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बायकॉट करेगा, लेकिन…

oasisadmin

रोहित-कोहली की जोड़ी ने तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

oasisadmin

Leave a Comment