Oasis News
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल के बाद कमबैक किया. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन भी किया. इसने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही 58 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ऐसे में अब मूवी ने पहले सोमवार को भी शानदार कमाई की और ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितनी कमाई की.

सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12.25 करोड़ और पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसकी पहले दिन की कमाई 16 करोड़ रही थी. वहीं, दूसरे दिन यानी कि शनिवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई. फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद रविवार को नोटों की बारिश हुई और फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया था.

अब सोमवार की भी कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 64.75 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) पहुंच गई है.

धुरंधर 2′ की कमाई में लगा ब्रेक

 

‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ की कमाई में ब्रेक लग गया है. फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, 5वें सोमवार को भी इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने 1.62 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि ‘भूत बंगला’ के मुकाबले काफी कम है.

 

‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की ऑक्यूपेंसी

 

– बहरहाल, अगर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को आदित्य की फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.1 प्रतिशत रही.

 

– वहीं, ‘भूत बंगला’ की चौथे दिन यानी कि पहले सोमवार को 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो कि बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम है.

Related posts

निगाहों ने बयान कर दी पूरी दास्ताँ,

oasisadmin

धुरंधर 2′ देखकर बोले संदीप रेड्डी वांगा- लाल मिर्च से काली नजर उतारो रणवीर-आदित्य

oasisadmin

मां बनने वाली हैं महादेव शो की ‘पार्वती’ सोनारिका, पति ने थामा बेबी बंप, किया माथे पर KISS, Photos

oasisadmin

Leave a Comment