Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान ने कई बार संघर्ष-विराम तोड़ा: ट्रंप के बयान का मतलब क्या? इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने कई बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर पर संशय बना हुआ है और दोनों के बीच जारी संघर्ष विराम चंद घंटे में खत्म होने वाला है। ईरान ने संघर्ष विराम खत्म होने के बाद अमेरिकी नाकाबंदी के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमेरिका ने भी ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी हटाने से इनकार किया है। इस बीच ईरान की सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकॉस्टिंग (IRIB) ने बताया है कि उनके देश ने अमेरिका से बातचीत के लिए कोई भी डेलिगेशन पाकिस्तान नहीं भेजा है।

ईरान ने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि उसने अमेरिका के साथ वार्ता के लिए पाकिस्तान में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा है। आईआरआईबी ने कहा कि कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल, चाहे आधिकारिक हो या अनौपचारिक, वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं गया है। ब्रॉडकास्टर ने उन हालिया मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें यह सुझाव दिया गया था कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच पाकिस्तान में वार्ता की योजना बनाई जा रही है। आईआरआईबी ने ईरानी अधिकारियों के पाकिस्तान जाने और बैठकों के निर्धारित कार्यक्रम संबंधी दावों को भी ‘गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर अब अनिश्चित हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के झंडे वाले एक जहाज को ज़ब्त किए जाने के बाद वे इस बातचीत में शामिल नहीं हो सकते हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तक, हमने बातचीत के अगले दौर के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का संघर्ष-विराम खत्म होने वाला है। इससे दोनों पक्षों पर किसी समझौते पर पहुंचने का दबाव बढ़ गया है।

Related posts

IOC संभावित नई तारीखों पर विचार – विंटर और पैरा ओलंपिक 2026

oasisadmin

E- News Paper-2

oasisadmin

डिजिटल युग में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी: युवाओं के लिए संदेश – डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण

oasisadmin

Leave a Comment