Oasis News
मनोरंजन

Ravi Mohan-Kenisha: ‘3 अक्षरों वाली इडली एक्ट्रेस ने बर्बाद की जिंदगी’, रवि मोहन का फूटा गुस्सा, सुनाई दर्दभरी कहानी

दिल्ली. तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर रवि मोहन या जयम रवि ने हाल ही में पत्रकारों से मुलाकात कर एक के बाद एक ऐसे गंभीर आरोप लगाए कि सभी हैरान रह गए. उन्होंने न केवल अपनी पत्नी आरती रवि बल्कि सिंगर केनिशा फ्रांसिस पर भी तीखे हमले बोले. रवि मोहन ने बिना नाम लिए एक ‘तीन अक्षर वाली इडली एक्ट्रेस’ पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

रवि मोहन ने कहा कि लंबे समय तक चुप रहना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने बताया कि पिछले 23 सालों से वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और अपने परिवार के लिए सबकुछ किया, लेकिन अब उन्हें अपने ही बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा. एक्टर ने दावा किया कि उनके बच्चों को स्कूल तक सिक्योरिटी के साथ भेजा जाता है और इसी माहौल से परेशान होकर वह घर छोड़कर चले आए.

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने बच्चों के लिए जीता था. अगर थोड़ा भी प्यार मिला होता तो क्या मैं घर छोड़कर आता? मैंने जिंदगी में सबकुछ दे दिया, लेकिन बदले में मुझे सिर्फ दर्द मिला.

प्रेस मीट में रवि मोहन ने यह भी कहा कि वह फिलहाल किराए के घर में रह रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ करोड़ों की संपत्ति होने की बातें की जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके नाम तक कोई बैंक अकाउंट नहीं था और वह अपनी कमाई भी खुलकर खर्च नहीं कर सकते थे.

इसी दौरान अभिनेता ने एक ‘तीन अक्षरों वाली इडली एक्ट्रेस’ पर भी गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उस एक्ट्रेस ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. रवि मोहन ने कहा, ‘उन्होंने कई परिवारों को तोड़ा है. मैं सबकुछ बता सकता हूं, लेकिन अभी नहीं कहना चाहता

 

Related posts

बॉलीवुड में नई केमिस्ट्री का धमाका, ये 5 अनदेखी जोड़ियां बदल देंगी सिनेमा का गेम? पहली बार साथ दिखेंगे ये सितारे

oasisadmin

इतिहास के पन्नो से – जानिए भगत सिंह के आदर्श कौन ?

oasisadmin

Haq Box Office Collection: इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म को मिली धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन ‘हक’ का कलेक्शन

oasisadmin

Leave a Comment