Oasis News
खेल जगत

अहमदाबाद में ICC की बड़ी मीटिंग… मोहसिन नकवी को भी न्योता, क्या भारत आएंगे पीसीबी चेयरमैन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल वीकेंड के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बड़ी बैठक अहमदाबाद में होने जा रही है. 21 मई को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की वर्चुअल मीटिंग होगी, जबकि 30 और 31 मई को ICC बोर्ड की अहम बैठक अहमदाबाद में ही आयोजित की जाएगी.

 

मगर इस बैठक से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत आएंगे या नहीं. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों को देखते हुए मोहसिन नकवी की मौजूदगी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. सामान्य तौर पर पीसीबी चेयरमैन आईसीसी बोर्ड मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में नकवी भारत नहीं आएंगे और वो मीटिंग में ऑनलाइन जुड़ेंगे

 

.अब तक भारत हीं आई एशिया कप ट्रॉफी

मोहसिन नकवी पिछले साल एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. भारत के चैम्पियन बनने के बाद भी उन्होंने ट्रॉफी और मेडल भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को नहीं सौंपे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित उनके ऑफिस में रखी हुई है

.मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था और कहा था कि भारतीय टीम दुबई आकर ट्रॉफी ले जाए. इस विवाद के बाद बीसीसीआई और पीसीबी के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया था. हालांकि बीसीसीआई ने इस मामले को आईसीसी के सामने उठाने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है.

 

भारतीय टीम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों और एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले हैं.

 

Related posts

IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

oasisadmin

IND vs SA: शुभमन गिल की चोट के इलाज में क्यों हुई देरी? भड़के हेड कोच गौतम गंभीर, रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

oasisadmin

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, ट्रायल्स में मीनाक्षी गोयत ने हराया

oasisadmin

Leave a Comment