Oasis News
इंटरनेशनल

Iran US War Live News: किसी भी नए हमले का दिया जाएगा जोरदार जवाब, ईरानी कमांडर दी चेतावनी

Iran US War Live News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी दे दी है. हालांकि दूसरी तरफ रिपोर्ट्स हैं कि ट्रंप ने शांति समझौते का ड्राफ्ट और सख्त शर्तों के साथ वापस तेहरान भेज दिया है. होर्मुज जलडमरूमध्य, यूरेनियम स्टॉकपाइल और लेबनान को लेकर दोनों पक्षों के बीच अभी भी बड़ा मतभेद बना हुआ है.

Iran US War Live News: वाशिंगटन: कभी डील करीब होने का दावा, कभी नई शर्तों की मांग, कभी सैन्य कार्रवाई की धमकी और कभी शांति समझौते की उम्मीद. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत अब पूरी दुनिया के लिए पहेली बन गई है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें ईरान से सबसे बड़ी गारंटी मिल गई है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा.

फॉक्स न्यूज पर अपनी बहू लारा ट्रंप को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे जरूरी गारंटी यही है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा. उन्होंने इस पर सहमति दे दी है.’ लेकिन ट्रंप के इस दावे के कुछ ही घंटे बाद ऐसी रिपोर्टें सामने आईं जिनसे साफ हो गया कि मामला अभी भी पूरी तरह सुलझा नहीं है.

ट्रंप ने फिर लौटाया डील का ड्राफ्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स और एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने ईरान को भेजे गए शांति समझौते के ड्राफ्ट में और कड़ी शर्तें जोड़ने को कहा है. इसके बाद संशोधित

इंटरव्यू में ट्रंप का लहजा पहले से काफी सख्त नजर आया. उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई जल्दी नहीं है. धीरे-धीरे हम वह हासिल कर रहे हैं जो हम चाहते हैं. अगर हमें वह नहीं मिला तो फिर मामला किसी दूसरे तरीके से खत्म होगा.’ ट्रंप के इस बयान को नई सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका युद्ध फिर शुरू करने में पूरी तरह सक्षम है.

Related posts

यमन में बड़ा सैन्य अभियान शुरू, हूतियों के खिलाफ सरकार ने खोला मोर्चा | Yemen News

oasisadmin

Embassy of the State of Palestine – New Delhi On the 69th Anniversary of the Kafr Qasim Massacre

oasisadmin

पाकिस्तान: बलूचिस्तान की कोयला खदान में बड़ा धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

oasisadmin

Leave a Comment