Oasis News
खेल जगत

IPL में मयंक यादव की वापसी तय? RCB के ख‍िलाफ म‍िलेगा मौका, ये ख‍िलाड़ी होगा LSG से बाहर

इंड‍ियन प्रीमि‍यर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने वाला है. इस मैच से पहले LSG के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है, जो टीम की गेंदबाजी को और धार दे सकती है.

इंजरी के चलते शुरुआती मैचों से बाहर रहे मयंक यादव को लेकर अब टीम मैनेजमेंट पूरी तरह पॉज‍िट‍िव नजर आ रहा है. बुधवार को होने वाले मैच से पहले मयंक ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पॉट बॉलिंग की और इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ लंबी चर्चा भी की. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह मैच खेलने के लिए तैयार हैं.

LSG के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने भी मयंक की फिटनेस और तैयारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि मयंक शुरुआत में टीम के प्लान में इसलिए नहीं थे क्योंकि वह मैच फिटनेस के लिहाज से पूरी तरह तैयार नहीं थे. हालांकि, अब उन्होंने अपनी बॉलिंग लोड और रिद्म पर काफी मेहनत की है और टीम को लगता है कि वह खेलने के लिए तैयार हैं.

मूडी ने यह भी माना कि टीम की गेंदबाजी अब तक मजबूत रही है, लेकिन बल्लेबाजी ने निराश किया है. LSG ने लगातार अच्छे बॉलिंग प्रदर्शन किए हैं, लेकिन स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बना पाई है, जिससे टीम को नुकसान उठाना पड़ा.

Related posts

IPL 2026 Final, RCB vs GT Live Score: आईपीएल फाइनल में गुजरात को तीसरा झटका, स‍िंधु बने रस‍िक का श‍िकार

oasisadmin

E- News Paper- 2

oasisadmin

India vs Pakistan Women: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, 7 विकेट से शानदार जीत

oasisadmin

Leave a Comment