Oasis News
खेल जगत

IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के मिड सीजन ट्रायल शुरू किए हैं. उन्होंने आयुष वर्तक को भी बुलाया है. माना जा रहा है कि चेन्नई खलील अहमद के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौटी थी, लेकिन टीम अपने पिछले मैच में हार गई. CSK के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा ही होगा. इस बीच उन्होंने मिड सीजन ट्रायल शुरू किया है. चेन्नई इस साल अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से भी मुश्किल में रही है, नाथन एलिस, खलील अहमद, आयुष अहमद चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, एमएस धोनी अभी तक खेले नहीं हैं. चेन्नई ने खलील के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, अब ट्रायल शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है.

मिड सीजन शुरू हुए इस ट्रायल में फ्रेंचाइजी ने महाराष्ट्र के युवा ऑलराउंडर को बुलाया है. ये खिलाड़ी आयुष वर्तक है, जिनकी उम्र 21 साल है. रिपोर्ट के अनुसार वह 27 अप्रैल को चेन्नई पहुंचा और आज (28 अप्रैल) को उनका ट्रायल होगा. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वर्तक अकेले ट्रायल पर आए हैं और और भी खिलाड़ियों को इसमें बुलाया गया है. बड़ी बात ये हैं कि वर्तक ने अभी तक सीनियर लेवल पर क्रिकेट नहीं खेला है.

 

कौन हैं आयुष वर्तक

आयुष वर्तक 21 साल के हैं, जो मुंबई के वसई के रहने वाले हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मीडियम पेसर हैं. वह ऑक्शन में भी शामिल हुए थे, लेकिन उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाईं थी. वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी ट्रायल दे चुके हैं.

 

Related posts

हार्दिक पंड्या OUT… जांघ की चोट ने बिगाड़ा प्लान, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे

oasisadmin

BPL में फिक्सिंग का शक, सिल्हट टाइटंस की हार ने खोली पोल

oasisadmin

MI vs SRH LIVE Score: रयान रिकेल्टन शतक के करीब, मुंबई इंडियंस का लाइव स्कोर 158/2

oasisadmin

Leave a Comment