Oasis News
खेल जगत

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही कैलिस को छोड़ा पीछे, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब अंग्रेज दिग्गज

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का कद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा हो चुका है कि वह जब मैदान पर उतरते हैं, कोई ना कोई रिकॉर्ड टूट ही जाता है। ऐसा ही पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में हुआ जब रूट 19 अगस्त को हेडिंग्ले में मैदान पर उतरे। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अंग्रेज दिग्गज ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से पांचवें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस ने अपने करियर में कुल 166 टेस्ट मैच खेले थे। वहीं जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में अपना 167वां टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। उन्होंने हमवतन स्टुअर्ट ब्रॉड की इस मामले में बराबरी कर ली है। वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले में वह रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की भी बराबरी कर सकते हैं। इस मामले में 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

14 साल से कम के भी टेस्ट करियर में 35 वर्षीय रूट तेजी से सचिन तेंदुलकर के सभी टेस्ट रिकॉर्ड की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। लीड्स टेस्ट में वह अर्धशतक लगाते हैं तो टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा अर्धशतकों की बराबरी कर लेंगे। पहले दिन के खेल के बाद रूट 37 रन बना चुके थे, 13 रन बनाते ही वह सचिन की बराबरी कर सकते हैं। वहीं रनों के मामले में भी रूट सचिन से तकरीबन 1700-1800 रन ही पीछे हैं। शतकों की बात करें तो रूट 41 टेस्ट शतक लगा चुके हैं और 10 शतक सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे लीड्स टेस्ट के पहले दिन बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट झटके। फिर दोनों को गेंद सौंपने के लिए इसे दो हिस्सों में काटा गया।

Related posts

WPL 2026 ऑक्शन में प्रतिका रावल से सभी टीमों ने झाड़ा लिया था पल्ला, फिर यूपी ने इतने लाख में खरीदा, सभी को किया हैरान

oasisadmin

विजय हजारे में एक और मैच… न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से पहले कोहली ने लिया बड़ा फैसला

oasisadmin

अंडर-19 वर्ल्ड कप: टॉस पर हाथ न मिलाने के विवाद पर BCB की सफाई, कहा– अनजाने में हुई चूक

oasisadmin

Leave a Comment