Oasis News
खेल जगत

IPL 2026 Final, RCB vs GT Live Score: आईपीएल फाइनल में गुजरात को तीसरा झटका, स‍िंधु बने रस‍िक का श‍िकार

IPL Final 2026 Live Score Streaming Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच फाइनल है. मैच में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. गुजरात टाइटन्स ने इस मुकाबले के लिए आर साई किशोर की जगह अरशद खान को मौका दिया है.

दोनों टीमें दूसरी बार IPL चैम्प‍ियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि RCB ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला IPL खिताब अपने नाम किया था.

आईपीएल फाइनल में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उनको पहला झटका 22 रन पर कप्तान शुभमन ग‍िल (10) के रूप में लगा, ग‍िल को रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड की गेंद पर लपका. 26 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन (12) भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए.

हेड-टू-हेड में RCB आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें RCB ने पांच और गुजरात ने चार मैच जीते हैं. अहमदाबाद में दोनों टीमों का रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है. एक रोचक आंकड़ा यह भी है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मुकाबलों में से आठ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. केवल इस सीजन का क्वालिफायर-1 ऐसा मुकाबला रहा, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता बनी.

Related posts

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक

oasisadmin

RCB VS MI: आखिरी ओवर में भयंकर ड्रामा, बल्ला टूटा, फिर वाइड गेंद और फिर छक्का, हर गेंद की कहानी पढ़िए

oasisadmin

PBKS vs RCB, IPL 2026 Live Score: चेज में पंजाब किंग्स के 4 विकेट धड़ाम, बेंगलुरु ने दिया है बिग टारगेट

oasisadmin

Leave a Comment