Oasis News
खेल जगत

IPL में शानदार प्रदर्शन का वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम, INDIA-A टीम में किए गए शामिल

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ‘A’ टीम का चयन किया है. और इंडियन प्रीमियर लीग में फिलहाल अच्छा कर रहे ज्यादातर दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी टीम में जगह दी गई है. टीम की कप्तानी लेफ्टी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि इन दिनों चोटिल चल रहे राजस्थान रॉयल्स के उप-कप्तान रियान पराग को बनाया गया है. वैभव सूर्यवंशी पहले भी भारतीय ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं. तब यह लेफ्टी बल्लेबाज पिछले साल दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में में भारत ए के लिए खेले थे. यह वही टूर्नामेंट था, जिसमे वैभव ने 42 गेंदोें पर 144 रन की पारी खेलकर दुनिया भर को चौंका दिया था.

माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को टीम में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि चयनकर्ता उन्हें भारत ‘ए’ टीम के साथ परखना चाहते हैं. चयनकर्ता 26 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन (आयरलैंड और इंग्लैंड) दौरे के लिए सीनियर टीम में चुने जाने से पहले उन्हें आजमाना चाहते हैं. यह तीन देशों की श्रृंखला 21 जून को समाप्त होगी.

इस त्रिकोणीय श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ‘ए’, भारत ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ की टीमें शामिल होंगी. सीमित ओवरों की इस त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद, भारत ‘ए’ टीम श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ दो बहु- मैच भी खेलेगी, जिसके लिए लाल गेंद की टीम की घोषणा बाद में की जाएगी. सफेद गेंद की यह श्रृंखला दांबुला में खेली जाएगी, जबकि बहु-दिवसीय मैच गाले में आयोजित होंगे. ट्राई सीरीज के लिए भारत ए टीम इस प्रकार है:

 

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

Related posts

IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटी CSK को गुड न्यूज, धोनी की इस मैच से वापसी तय

oasisadmin

कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, सुपरस्टार फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हुए हजारों फैंस

oasisadmin

India vs South Africa 2nd Test Day 4 Live Score: जडेजा ने भारत को दिलाई चौथी सफलता, अर्धशतक से चूके टोनी डी जोरजी

oasisadmin

Leave a Comment