Oasis News
खेल जगत

IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंड‍िया में साढ़े 4 महीने बाद इस धुरंधर की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की करीब साढ़े चार महीने बाद टीम में वापसी हुई है. चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल से बाहर रहे राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा कर लिया है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आख‍िरी मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करने का ऐलान किया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में अंतिम मुकाबले से पहले हर्षित राणा की वापसी टीम के लिए अतिरिक्त मजबूती लेकर आई है.

चोट के कारण लंबे समय से बाहर थे हर्षित

हर्षित राणा फरवरी 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए एक वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि वह पूरे आईपीएल सीजन से भी बाहर हो गए थे.

हालांकि अब उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इसके बाद सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का फैसला किया.

Related posts

BPL में फिक्सिंग का शक, सिल्हट टाइटंस की हार ने खोली पोल

oasisadmin

RR vs LSG, IPL 2026 Live Score: लखनऊ की टीम कर रही पहले बल्लेबाजी, र‍ियान-शमी समेत कई सूरमा बाहर

oasisadmin

FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने छुड़ाए ब्राजील के पसीने, हारते-हारते बची पांच बार की चैम्पियन टीम

oasisadmin

Leave a Comment