Oasis News
खेल जगत

IND A VS AFG A: सुपर ओवर बवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी फ‍िर मैदान पर, अफगानिस्तान के खिलाफ कल व‍िजय जरूरी, वरना…

ट्राई सीरीज में लगातार दो हार झेल चुकी इंड‍िया A टीम बुधवार को दांबुला में अफगानिस्तान A के खिलाफ बेहद अहम मुकाबला खेलेगी. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मैच फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से निर्णायक है. ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी और गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

दांबुला में बुधवार को इंड‍िया A और अफगानिस्तान A के बीच होने वाला मुकाबला ट्राई सीरीज के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है. आईपीएल स्टार्स से सजी इंड‍िया A टीम लगातार दो हार के बाद दबाव में है और अब उसके सामने जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

 

सीरीज के प्रारूप के मुताबिक तीनों टीमें इंड‍िया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेल रही हैं. इसके बाद पॉइंट टेबल में टॉप दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. ऐसे में इंड‍िया A के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है.

फिलहाल श्रीलंका A तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार पॉइंट्स और 0.494 के नेट रन रेट के दम पर टॉप पर है. इंड‍िया A और अफगानिस्तान A दोनों के खाते में दो-दो अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (0.032) की वजह से इंड‍िया आगे है, जबकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट -1.392 है.

हालांकि इंड‍िया के लिए चुनौती सिर्फ जीत दर्ज करने की नहीं है. अगर मौसम ने साथ दिया और टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही तो फाइनल की उम्मीदें मजबूत होंगी. यह मुकाबला इंड‍िया A के दौरे का आखिरी मैच भी साबित हो सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान A के पास अभी दो मुकाबले और बाकी हैं और वह अंक तालिका में इंड‍िया को पीछे छोड़ सकता है.

Related posts

SRH vs PBKS: हारकर भी ‘जीत’ गए कूपर कोनोली, 22 साल की उम्र में ह‍िला दी IPL की र‍िकॉर्डबुक, कई कीर्तिमान ध्वस्त

oasisadmin

DC vs RCB, IPL 2026 Live Score: हेजलवुड-भुवनेश्वर का कहर, 8 रन पर दिल्ली के 6 विकेट धड़ाम

oasisadmin

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल आज, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

oasisadmin

Leave a Comment