Oasis News
मनोरंजन

De De Pyaar De 2 Collection Day 3: रविवार को अजय देवगन की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर हुई धांसू कमाई

अजय देवगन ने पिछले साल एक्शन और हॉरर मूवी से बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और अब वह कॉमेडी मूवीज से गर्दा उड़ा रहे हैं। पहले सन ऑफ सरदार 2 ने अच्छी कमाई की और अब उनकी लेटेस्ट रिलीज मूवी दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) ने तीन दिन में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है।

हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस से भरपूर दे दे प्यार दे 2 अजय देवगन की 2019 में इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। 6 साल बाद फिल्म का सीक्वल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ अच्छी ओपनिंग की।

पहले दिन अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ने भले ही 10 करोड़ रुपये से कम में खाता खोला हो, लेकिन वीकेंड पर कारोबार ने लंबी छलांग मारी है। पहले दिन जहां फिल्म का कारोबार 8.75 करोड़ रुपये था, वहीं दूसरे दिन कमाई में 40 प्रतिशत का उछाल आया है। शनिवार को दे दे प्यार दे 2 का कारोबार 12.25 करोड़ रुपये था।

शनिवार के बाद अब उम्मीद है कि रविवार को भी दे दे प्यार दे 2 गर्दा उड़ा देगी। हालांकि, शुरुआती कलेक्शन में इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है, लेकिन अभी दूसरे दिन के मुकाबल कम है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन यानी रविवार को 10.42 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कलेक्शन किया है। नाइट शोज से कमाई बढ़ सकती है। उम्मीद है कि यह फिल्म रविवार को 12 से ऊपर कलेक्शन करे। खैर, अभी तक दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन 31 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

Related posts

अश्कों से भीगी चांदनी में जब हम खुद को देखते हैं तो वो मंजर आंखों में उभर आता है

oasisadmin

23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा

oasisadmin

आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार

oasisadmin

Leave a Comment