Oasis News
मनोरंजन

23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज की दुनिया दीवानी है। उनकी आवाज में एक अलग वेरिएशन है, जो आज के समय में बहुत ही कम सिंगर्स के पास है। सोनू निगम ने अपने तीन दशक के करियर में लगभग ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘साथिया’, ‘मैं अगर कहूं’ और ‘सोनियो’ जैसे कई सफल गाने दिए हैं।

हालांकि, 23 साल पहले उनका एक ऐसा गाना आया था, जिसने उस दौरान लोगों को रुलाया भी, लेकिन जिंदगी का सबसे बड़ा सबक भी सिखाया। जब भी कोई इन्सान जिंदगी में हार जाता है, तो आज भी वह सोनू निगम के इस कल्ट सॉन्ग को ही गुनगुनाता है।

हालांकि, 23 साल पहले उनका एक ऐसा गाना आया था, जिसने उस दौरान लोगों को रुलाया भी, लेकिन जिंदगी का सबसे बड़ा सबक भी सिखाया। जब भी कोई इन्सान जिंदगी में हार जाता है, तो आज भी वह सोनू निगम के इस कल्ट सॉन्ग को ही गुनगुनाता है।

23 साल बाद भी हर दिल में बसा है यह गाना

सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam)के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे है, वह साल 2003 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘कल हो ना हो’ का है, जिसमें शाह रुख खान-प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस फिल्म का गाना ‘कल हो ना हो’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है।

यह गाना उस स्थिति में फिल्माया गया था, जब ‘अमन’ को पता चलता है कि उसके दिल में छेद है और वह नैना से झूठ बोलता है। ‘कल हो ना हो’ गाने के एक-एक लिरिक्स से आज GEN-Z भी कनेक्ट महसूस करती है। यह सोनू निगम के करियर का सबसे बेस्ट गाना माना जाता है। ये गाना लोगों को हर पल खुलकर जीने का सबक देता है, क्योंकि कल किसी की जिंदगी में क्या हो, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।

Related posts

शादी की चौथी सालगिरह पर पेरेंट्स बनें Rajkummar Rao और Patralekhaa, दोगुनी हुई खुशियां

oasisadmin

De De Pyaar De 2 Collection Day 3: रविवार को अजय देवगन की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर हुई धांसू कमाई

oasisadmin

कर्तव्य पथ पर फाइनल रिहर्सल, सुरक्षा और अनुशासन का फुल टेस्ट

oasisadmin

Leave a Comment