Oasis News
मनोरंजन

पाकिस्तान तक जा पहुंचा सलमान का चढ़ता पारा! माह‍िरा खान बोलीं- ‘यार सल्लू’

सुपरस्टार सलमान खान के गुस्से ने पूरे इंटरनेट पर भूकंप ला दिया है. कभी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहने वाले सलमान पिछले कुछ सालों से बस फिल्म प्रमोशन वगैरह के लिए सोशल मीडिया ज्यादा यूज कर रहे थे. लेकिन अचानक सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट्स में अपना गुस्सा ऐसा उतारा है कि सोशल मीडिया की जनता सकते में आ गई. फैन्स के फेवरेट सलमान ‘भाई’ के गुस्से की चर्चा पाकिस्तान तक जा पहुंची है. जैसे सलमान के फैन्स को उनकी हर अदा पर प्यार आता है, भले वो उनका गुस्सा ही क्यों न हो. वैसे ही पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का भी सलमान के बेबाक पोस्ट्स पर दिल आ गया.

सलमान के गुस्से पर माहिरा का रिएक्शन

मंगलवार और बुधवार की रात के बीच हॉस्पिटल जाते सलमान को पैपराजी ने घेर लिया था, जिससे उनका गुस्सा फट पड़ा. पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें हॉस्पिटल के बाहर सलमान मोबाइल कैमरों में उन्हें कैद करने में जुटे लोगों पर भड़कते नजर आ रहे थे. लेकिन देर रात सलमान ने अपनी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर भी गुस्से भरे पोस्ट लिख डाले.

 

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रखना.’

तो एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने गुस्से में लिखा, ‘तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा तो मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा?’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने सलमान के पोस्ट और उनके गुस्से पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘यार सल्लू.’ उनके इस रिएक्शन के चर्चे अब सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि माहिरा ने हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर भड़कते हुए सलमान का वीडियो भी शेयर किया.

सलमान के साथ काम करना चाहती थीं माहिरा

एक दशक पहले, 2016 में सलमान और माहिरा की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था. सलमान खान की ब्लॉकबस्टर ‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर पाकिस्तान में भी रिलीज हुई थी. वहां के थिएटर्स में सलमान की फिल्म के सामने माहिरा खान की फिल्म ‘बिन रोए’ भी रिलीज होनी थी.

 

इस क्लैश के बारे में एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा था कि उनकी फिल्म सलमान की फिल्म के आगे बहुत छोटी है और बहुत दिन से टलने के बाद रिलीज होने तक पहुंची है. माहिरा का कहना था कि सलमान की फिल्म से क्लैश की बात तो दूर है, वो बस इसी में खुश हैं कि उनकी फिल्म किसी तरह थिएटर्स तक पहुंच जाए.

Related posts

धुरंधर 2′ देखकर बोले संदीप रेड्डी वांगा- लाल मिर्च से काली नजर उतारो रणवीर-आदित्य

oasisadmin

करीना कपूर ने हीरो जितनी मांगी फीस? फिर ठुकरा दी थी हिट फिल्म, प्रीति जिंटा ने बेबो पर कसा था तंज!

oasisadmin

Prasaanta ka raj swantrata hai #motivational

oasisadmin

Leave a Comment