Oasis News
मनोरंजन

Bhoot Bangla Day 5 BOC: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का 5वें दिन भी रहा बुरा हाल, सिंगल डिजिट में ही सिमटी कमाई

नई दिल्ली. अक्षय कुमार ने 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ आने का ऐलान किया तो फैंस के बीच खास उत्साह था. भागम भाग, हेरा फेरी, हेरा फेरी 2, मालामाल वीकली जैसी क्लासिक कॉमेडी फिल्में देने वाले प्रियदर्शन की भूत बंगला बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि इस बार डायरेक्टर का जादू नहीं चल पाया है.

प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ा कीर्तिमान हासिल नहीं किया है. धुरंधर की आंधी के बीच कमजोर शुरुआत करने के बाद पहले मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई.

पहले दिन पेड प्रीव्यू का कलेक्शन मिलाकर भूत बंगला की कुल कमाई 12.25 करोड़ रुपये थी. शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस पर वीकेंड का असर देखा गया. शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ.

वीकेंड खत्म होते ही अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और तब्बू स्टारर फिल्म का बुरा हाल हो गया. पहले ही सोमवार को फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई. फिल्म ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

मंगलवार को फिल्म भारत में 7.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सोमवार की तुलना में मंगलवार को फिल्म ने 13.3 प्रतिशत ज्यादा कमाई की. इसके साथ ‘भूत बंगला’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर भूत बंगला ने 117.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Related posts

Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

oasisadmin

E-News Paper -3

oasisadmin

कर्तव्य पथ पर फाइनल रिहर्सल, सुरक्षा और अनुशासन का फुल टेस्ट

oasisadmin

Leave a Comment