Oasis News
मनोरंजन

Bhoot Bangla Box Office: वीकडे पर बदला भूत बंगला की कमाई का समीकरण, हॉरर कॉमेडी की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय (Akshay Kumar) की जोड़ी ने 16 साल बाद पर्दे पर वापसी की। इस वजह से फैंस के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा थी।

17 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ हुई यह फिल्म एक रहस्यमय भूतिया हवेली और उसके रहस्यों के उजागर करती हुई कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में कई ऐसे कॉमेडी पंचेज हैं जिन्हें देखकर आपको निश्चित तौर पर हंसी आने वाली है

भूत बंगला ने की थी शानदार शुरुआत

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से भी ज्यादा समय पूरा कर लिया है। इस तरह से 14.70 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिल्म के लिए दूसरा दिन बेहद शानदार रहा। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 22.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन ये आंकड़ा 27.37 करोड़ रुपये पर आकर रुका। इस तरह भूत बंगला ने पहले हफ्ते 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 

कितना रहा 13वें दिन का कलेक्शन?

वहीं धुरंधर 2 के 13वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने अभी तक 2.55 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे इसका कुल कलेक्शन 123.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा और ये जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है। दुनियाभर में इसने 195.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

अभी फिलहाल आसपास कोई बड़ी रिलीज नहीं है इस हिसाब से धुरंधर 2 के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का समय ही समय है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, भूत बांग्ला में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा समर्थित किया गया है, जिसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है।

Related posts

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 10: James Cameron की फिल्म को मिला फैंस का प्यार, जानिए संडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

oasisadmin

सोने से पहले ये धुन जरूर सुने | Best Relaxing Music Before Sleep in Hindi

oasisadmin

Na muh chupa ke jio na sar jhuka ke jio #motivational

oasisadmin

Leave a Comment