Oasis News
नेशनललेटेस्ट न्यूज

इस्लामाबाद की हरकत का दिल्ली से जवाब, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगी बाहरी सुरक्षा व्यवस्था भारत ने हटा दी है. यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर पार्किंग पोल हटाए जाने के तीन दिन बाद हुई. दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव के बीच भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है.

भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है. हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई. ऐसे में भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है.

दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं. पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव 10 मई को सीजफायर के बाद थमा था.

भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. श्रीनगर में सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का “महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया. उन्होंने कहा, “यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए मैं यहां पहली बार आया हूं. यह बेहद खूबसूरत जगह है. यहां आकर मैं बहुत खुश हूं

अमेरिकी दूत ने गोर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए “बेहतरीन कदम” उठाए हैं.

Related posts

फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, विपक्ष ने पूछे सरकार से ये सवाल

oasisadmin

Lt. Gen Raj Shukla’s book launch, Addressed by COAS, CDS and Special address by Raksha Mantri

oasisadmin

अमेरिका-ईरान युद्ध होगा खत्म और खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट? पाकिस्तान ने तैयार किया समझौते का ड्राफ्ट, जानें क्या हैं शर्तें

oasisadmin

Leave a Comment