Oasis News
इंटरनेशनल

Iran US: होर्मुज छोड़ने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका के साथ डील पर तेहरान की दो टूक, कहा- अभी कोई समझौता नहीं

तेहरान: ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाकेई ने सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी के साथ एक टेलीफोन इंटरव्यू में अमेरिका के साथ समझौते पर कहा कि दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है।

यूरेनियम भंडार पर बातचीत से इनकार

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के लिए अपनी शर्तें सार्वजनिक की हैं। बाकेई ने दोहराया कि बातचीत में ईरान का मौजूदा ध्यान युद्ध को खत्म करने पर है। उन्होंने कहा, “इस चरण पर हम ईरान के यूरेनियम संवर्धन या समृद्ध यूरेनियम से जुड़े मुद्दों के विवरण पर कोई बात नहीं कर रहे है

होर्मुज स्ट्रेट के संभावित रूप से फिर से खुलने के बारे में बात करते हुए बाकेई ने कहा कि इस स्ट्रेट का भविष्य का प्रबंधन सिर्फ ईरान और ओमान से संबंधित है। इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी मांगें बताते हुए कहा, “ईरान को इस बात पर सहमत होना होगा कि उनके पास कभी भी कोई परमाणु हथियार या बम नहीं होगा।”

ट्रंप ने सामने रखीं शर्तें

ट्रंप ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोला जाना चाहिए और दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं होना चाहिए। पानी में बिछाई गई सभी सुरंगों (माइन) को हटा दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी अब हटा ली जाएगी। उन्होंने कहा, “ईरान के समृद्ध यूरेनियम के भंडार को अमेरिका, ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के समन्वय से खोज निकालेगा और नष्ट कर देगा।

युद्ध के लिए ईरान की ओर से मांगी गई वित्तीय मुआवजे के संबंध में ट्रंप ने कहा, “अगली सूचना तक, किसी भी पैसे का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा।” गौरतलब है कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच 40 दिनों तक लड़ाई चली। इसके बाद 8 अप्रैल को युद्धविराम किया गया था।

 

Related posts

पाकिस्तान की फैक्ट्री में गैस रिसाव से जोरदार धमाका, 15 लोगों की मौत

oasisadmin

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, भारत-रूस संबंध

oasisadmin

जी-7 शिखर सम्मेलन 2026: फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने बढ़ाया सुरक्षा सहयोग, यूरोप में हाई अलर्ट

oasisadmin

Leave a Comment