Oasis News
मनोरंजन

चाइल्ड एक्टर जो इस वक्त है इंडिया का मोस्ट पॉप्युलर एक्टर, युधवीर जिसने CM विजय से लेकर ऐश्वर्या को पछाड़ा

हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म की वजह से युधवीर सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इन्होंने कई सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इंटरनेट मूवी डेटाबेस या IMDb हर हफ्ते इंटरनेट यूजर्स की विजिट के आधार पर सबसे पॉप्युलर इंडियन सिलेब्रिटीज की लिस्ट तैयार करता है।

इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने बाजी मार ली है

वाजिब है कि इन लिस्ट में उन एक्टर्स का दबदबा रहता है जिनकी फिल्में किसी भी समय सिनेमाघरों या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर चल रही होती हैं। लेकिन इस हफ्ते जब IMDb इंडिया ने नई टॉप 30 लिस्ट जारी की, तो एक चौंकाने वाला नाम सबसे ऊपर था । इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय, विजय और मोहनलाल जैसे सुपरस्टारों को पीछे छोड़ दिया, जो हाल में किसी न किसी वजह से खूब सुर्खियों में रहे हैं।

कर्तव्य’ में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए काफी तारीफें

IMDB की इस हफ्ते की सबसे लोकप्रिय भारतीय सिलेब्रिटी की लिस्ट में ये छोटे से कलाकार युधवीर अहलावत पहले नंबर पर हैं। ये एक्टर सैफ अली खान स्टारर नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं

कर्तव्य’ में युधवीर एक 14 साल के लड़के का किरदार निभाया

बता दें कि ‘कर्तव्य’ में युधवीर एक 14 साल के लड़के का किरदार निभाते हैं, जिसे एक हत्या के अपराध के लिए बहकाया जाता है और पुलिस के किरदार में नजर आ रहे सैफ अली खान को उसकी सुरक्षा का जिम्मा दिया जाता है। युद्धवीर की एक्टिंग क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि लोगों ने उन्हें इंटरनेट पर खूब तलाशा भी। बता दें कि15 मई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोगों ने उनके आईएमडीबी प्रोफाइल पर भी उन्हें खूब खोजा

।कौन हैं युधवीर

हरियाणा के रहने वाले युधवीर ने साल 2019 में फिल्म ‘सांड की आंख’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद से वे ‘लव हॉस्टल’ और वेब सीरीज ‘को-एड’ के अलावा हाल में ‘कर्तव्य’ में भी नजर आए। उन्होंने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि भले ही वे छोटे दिखते हों, लेकिन असल में वे नाबालिग नहीं हैं।

Related posts

जब राज बब्बर के बेटे को लगी पिता के अफेयर की खबर, बोले- दुख हुआ था मगर…

oasisadmin

Dhurandhar Box Office Collection Day 8 : Ranveer Singh की फिल्म का ‘भौकाल’, वीकेंड से पहले ही कर ली धांसू कमाई

oasisadmin

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद मालती चाहर ने पहली बार ‘लेस्बियन’ होने पर तोड़ी चुप्पी,

oasisadmin

Leave a Comment