Oasis News
खेल जगत

MI vs SRH LIVE Score: रयान रिकेल्टन शतक के करीब, मुंबई इंडियंस का लाइव स्कोर 158/2

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Today Cricket Match LIVE Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 41वें मैच में बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की इस मैच में भी वापसी नहीं हुई। हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित को फिट होने में कुछ और मैच लगेंगे। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में क्विंटन डिकॉक की जगह रयान रिकेल्टन को मौका मिला। विल जैक्स और रॉबिन मिंज भी प्लेइंग 11 में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। हर्ष दुबे को शिवांग कुमार की जगह मौका मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।

 

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

 

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।

मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाए। रयान रिकेल्टन 83 और नमन धीर 18 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 46 रनों की साझेदारी हुई।

Related posts

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच पर पाकिस्तान का विचार

oasisadmin

मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ कोच गंभीर का गुस्सा, हैंडशेक के वक्त दिखाए तेवर, खिलाड़ियों में खलबली

oasisadmin

ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

oasisadmin

Leave a Comment