Oasis News
इंटरनेशनल

अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत को कैरेबियन सागर में क्यों तैनात किया?

अमेरिकी नेवी की स्ट्राइक फ़ोर्स दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड के नेतृत्व में कैरेबियन सागर में तैनात कर दी गई है.

 

यह तैनाती पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुई थी.

 

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका कैरेबियन सागर में कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रही नौकाओं पर हमले कर रहा है और वेनेज़ुएला के साथ तनाव बढ़ा हुआ है.

 

अमेरिका अब तक कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कम से कम 19 हमले कर चुका है, जिनमें कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है.

 

दशकों के सैन्य विस्तार के बाद अमेरिका ने अब कैरेबियन सागर में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है.

 

हाल ही में इस इलाक़े में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल कई छोटी नावों पर हमला किया गया है.

 

हालांकि अमेरिका ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि इन हमलों में नष्ट हुई नावें अवैध गतिविधियों में शामिल थीं, न ही उसने इन हमलों में मारे गए लोगों की जानकारी साझा की है

 

 

_______समाप्त_______

Related posts

China-North Korea New Bridge: 12 साल बाद खुला Yalu River Bridge

oasisadmin

चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी, जुलाई में औद्योगिक उत्पादन और बिक्री कमजोर

oasisadmin

मध्य-पूर्व का बढ़ता तनाव: क्या दुनिया नए आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है? | Editorial

oasisadmin

Leave a Comment