Oasis News
बॉलीवुडमनोरंजन

माधुरी दीक्षित को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

माधुरी दीक्षित को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आमतौर पर अपनी सादगी और प्रोफेशनल रवैये के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री को अपने ही प्रशंसकों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हाल ही में कनाडा में आयोजित उनके डांस टूर के एक इवेंट में देर से पहुंचने के कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

तीन घंटे की देरी से बिगड़ा माहौल

माधुरी दीक्षित के इस कनाडा टूर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो शुरू होने से पहले ही हज़ारों प्रशंसक वेन्यू पर पहुंच गए थे, लेकिन अभिनेत्री के कार्यक्रम में पहुंचने में तीन घंटे की देरी हो गई। इंतजार से परेशान दर्शकों का गुस्सा धीरे-धीरे फूटने लगा और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और अभिनेत्री दोनों पर नाराजगी जताई। इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, अगर मैं एक सलाह दे सकता हूं, तो वो ये कि माधुरी दीक्षित का शो अटेंड मत कीजिए। अपना पैसा बचाइए। उन्होंने इस इवेंट को अव्यवस्थित, समय की बर्बादी और खराब तरीके से आयोजित बताया।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

माधुरी के साथ हुआ यह विवाद नया नहीं है। इसी साल की शुरुआत में गायिका नेहा कक्कड़ को भी मेलबर्न में हुए अपने एक कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर जमकर ट्रोल किया गया था। उस समय भी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और टीम से जवाब मांगा था।

अभिनेत्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल, इस पूरे मामले पर माधुरी दीक्षित या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द इस विवाद पर अपनी सफाई देंगी।

ओएसिस न्यूज / गोविंद सोनी

Related posts

धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, पत्नी हेमा मालिनी लेंगी अवॉर्ड, बोलीं- परिवार इमोशनल है

oasisadmin

पहले मारा बेलन फिर कॉमेडियन कीकू शारदा संग नाचीं धनश्री वर्मा, फैन्स हैरान, वीडियो वायरल

oasisadmin

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में नानावती अस्पताल में ली आखिरी सांस

oasisadmin

Leave a Comment