Oasis News
मनोरंजन

पहले मारा बेलन फिर कॉमेडियन कीकू शारदा संग नाचीं धनश्री वर्मा, फैन्स हैरान, वीडियो वायरल

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद फैन्स के बीच फिल्म को लेकर हलचल मच गई है. इस बीच कीकू शारदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो धनश्री वर्मा के साथ डांस करते दिख रहे हैं.

इधर वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हुआ, उधर धनश्री वर्मा और कीकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिया. वीडियो में दोनों तेरी तो याद सतावे गाने पर फन डांस करते नजर आ रहे हैं. डांस की शुरुआत में धनश्री, कीकू के सिर पर बेलन मारती हैं. इसके बाद दोनों पूरे हॉल में घूमते हुए वीडियो बनाते हैं. धनश्री कभी चेयर पर बैठती हैं, तो कभी खड़े होकर अजीब एक्सप्रेशन दे रही हैं.

इसमें कोई दोराय नहीं कि धनश्री बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं, लेकिन कीकू ने डांस में जिस तरह उनकी एनर्जी मैच की, वो काबिल-ए-तारीफ है. दोनों की परफॉर्मेंस फुल पैसा वसूल है. डांस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर मजा आ गया. कुछ सेकेंड के वीडियो में एक पल भी ऐसा आया, जब आप दोनों से अपनी नजरें हटा पाएं.

एक फैन ने लिखा कि क्यूट परफॉर्मेंस. दूसरे ने लिखा कि कीप रॉकिंग धना. कई लोगों ने लिखा कि पैसा वसूल परफॉर्मेंस. अन्य ने लिखा कि मजा आ गया. धनश्री और कीकू ने जिस गाने पर वीडियो बनाया, वो बॉम्बे रॉकस्टार का था. धनश्री और कीकू का डांस देखकर बॉम्बे रॉकस्टार भी वीडियो पर कमेंट करे बिना नहीं रह पाए. बॉम्बे रॉकस्टार ने वीडियो पर हार्ट इमोजी का कमेंट किया है.

 

कई लोग धनश्री की कोरियोग्राफी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. धनश्री और कीकू राइज एंड फॉल शो में साथ नजर आए थे. शो में दोनों का अच्छा बॉन्ड दिखाई दिया था. शो खत्म होने के बाद भी इनका बॉन्ड बरकरार है और दोनों ने अपने डांस से धूम मचा दी है.

Related posts

अलका याज्ञनिक का नया एल्बम 2026: रोमांटिक और मधुर गीत रिलीज़

oasisadmin

धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग को मिली दमदार शुरुआत… क्या रणवीर सिंह को मिलेगी करियर की बेस्ट ओपनिंग?

oasisadmin

Golmaal 5 Release Date: 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

oasisadmin

Leave a Comment