Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

ज्ञानेश कुमार देशद्रोही, मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा’, CEC विवाद पर राहुल गांधी

चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमलावर है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में करीब 14 बार गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीईसी पर जमकर हमले किए. उन्होंने सीईसी को देशद्रोही तक करार दिया और इस्तीफे की मांग की.

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र को कमजोर करती है. जहां तानाशाही वहां एंटी-इनकंबेंसी नहीं. देश के संविधान को नष्ट किया जा रहा है. कानून चोरी से संस्था चोरी हो रही है. चुनाव आयोग वोट का संरक्षक है. वोट की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है. अगर वोट ही खत्म हो जाए तो संविधान, कानून और संस्थाओं का कोई मतलब नहीं रह जाता.

 

मैं हवा में बातें नहीं कर रहा हूं: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि मैं हवा में बातें नहीं कर रहा हूं. मैंने इसे सबूत के साथ दिखाया है. मैं आपको बता दूं इस बात को 100 फीसदी पक्का करने के लिए पहले से ही बहुत सारी जानकारी मौजूद है. 99% नहीं, बल्कि 100% पक्का कि हमारे चुनावों में धांधली हो रही है

. राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश पर तीखा हमला किया और कहा कि उस लिस्ट में सबसे ऊपर जो लोग हैं जिन्हें हम साजिशकर्ता कहते हैं, मिस्टर ज्ञानेश कुमार वहीं बैठे हैं. दो चुनाव आयुक्त उस व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं. मैं भी सवाल उठाता रहा हूं. उन सवालों को नजरअंदाज कर दिया गया लेकिन देश के लोगों ने विश्वास किया. हालांकि, देश चलाने वालों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी.

उन्होंने कहा कि लेकिन अब दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार ही हमारी वोटिंग प्रणाली को हुए नुकसान और इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं.

 

राहुल गांधी की मांग

कांग्रेस सांसद ने कहा, हमारी मांग है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें. उन्होंने जो किया है, वह असल में देश के हित के खिलाफ है. हमारे पास भी बहुत सारी जानकारी है. जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे. दोनों चुनाव आयुक्तों ने सच सामने लाकर सही काम किया है. मैं सच में इसकी तारीफ करता हूं.

Related posts

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, अमेरिका को 6 विकेट से हराया

oasisadmin

भारत ने रचा नया कीर्तिमान: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बना देश

oasisadmin

West Bengal Election 2026 Results: ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में फिर हंगामा, TMC का आरोप- ‘स्ट्रॉन्ग रूम के पास गईं BJP के झंडे वाली कारें’

oasisadmin

Leave a Comment