Oasis News
मनोरंजन

जब राज बब्बर के बेटे को लगी पिता के अफेयर की खबर, बोले- दुख हुआ था मगर…

बॉलीवुड एक्टर-पॉलिटिशियन राज बब्बर की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. एक समय वो एक्ट्रेस स्मिता पाटिल संग रिश्ते में थे. शादीशुदा होने के बावजूद, एक्टर ने उनके साथ दूसरी शादी रचाई और फिर एक बेटे प्रतीक को जन्म दिया. हालांकि एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म देते वक्त गुजर गईं, जिसके बाद राज बब्बर ने ही बेटे की परवरिश की. वो वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर और दोनों बच्चों के पास आए.

राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर ने हाल ही में विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में पिता के अफेयर और सौतेले भाई प्रतीक संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. आर्य ने बताया कि वो महज 3-4 साल के थे, तभी स्मिता पाटिल उनके पिता की जिंदगी में आई थीं. एक्टर ने कहा- लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे अपने पिता के अफेयर का सोचकर कैसा लगता है, लेकिन सच कहूं तो ऐसा कहने के लिए कुछ है नहीं. आज भी हर कोई उन इमोशन्स को अपने साथ लेकर चल रहा है. आज मैं 44 साल का हो गया हूं, ये तब हुआ जब मैं बहुत छोटा था. उस वक्त के बाद मेरे पिता और परिवार ने काफी हासिल किया.

लेकिन कहीं ना कहीं जो सबसे बड़ी चीज हमारी फैमिली के साथ जुड़कर रह गई वो ये कि मेरे पिता का अफेयर था, वो प्यार में थे और उस रिश्ते को इज्जत दी. ये हमारी जिंदगी की एक सबसे बड़ी दिक्कत बन गई है. ऐसा नहीं होना चाहिए. हम सभी उससे आगे बढ़ चुके हैं, और चूंकि हम बढ़ गए तो बाकी लोगों को भी बढ़ना चाहिए. कौनसे बच्चे को अपने पिता का अफेयर सुनकर अच्छा लगता है? लेकिन वो हुआ और अब ठीक है. पापा उससे आगे बढ़ गए, उसके बाद उनका एक और अफेयर हुआ. आपको जिंदगी में हर चीज का बोझ लेकर नहीं चलना चाहिए.’

आर्य बब्बर ने आगे उस पल को भी याद किया जब उनके पिता राज बब्बर अपना घर-परिवार छोड़कर कुछ वक्त के लिए स्मिता पाटिल के साथ रहने लगे थे. आर्य ने बताया कि जिस घर में उनके पिता और एक्ट्रेस रहा करते थे, वो अब प्रतीक का है. जब एक्टर से पूछा गया कि क्या उनके पिता उनकी मां नादिरा से लीगली कभी अलग हुए थे? तो इसपर उन्होंने कोई कमेंट करने से इनकार किया.

 

आर्य ने कहा कि वो अपनी स्मिता मां और भाई प्रतीक की खातिर ऐसे मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहेंगे. एक्टर ने ये भी बताया कि वो क्यों स्मिता पाटिल को मां कहते हैं. आर्य ने कहा कि उनके भाई प्रतीक ने हमेशा उनकी मां नादिरा को मां कहकर पुकारा, ऐसे में उन्होंने भी ये फैसला किया कि वो भी प्रतीक की मां यानी स्मिता पाटिल को मां कहकर बुलाएंगे.

 

Related posts

Inspirational quotes- “आज का दर्द ही कल की ताकत बनता है।”

oasisadmin

Bigg boss 19: प्रणित मोरे ने तोड़ा अभिषेक बजाज का सपना, बताया क्यों अशनूर कौर को किया सेफ

oasisadmin

महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान… हरमनप्रीत को फिर कप्तानी, देखें पूरी लिस्ट

oasisadmin

Leave a Comment