Oasis News
मनोरंजन

करीना कपूर ने हीरो जितनी मांगी फीस? फिर ठुकरा दी थी हिट फिल्म, प्रीति जिंटा ने बेबो पर कसा था तंज!

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म कल हो ना हो से जुड़ा एक पुराना विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है. दरअसल, करीना कपूर को फिल्म में नैना के रोल के लिए पहली पसंद माना गया था, लेकिन खबरों की मानें तो उन्होंने शाहरुख खान के बराबर फीस की मांग कर दी थी. इस कारण यह फिल्म प्रीति जिंटा के पास चली गई. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में प्रीति जिंटा ने जींस का उदाहरण देते हुए करीना के बयानों पर करारा जवाब दिया है, जिसने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड गलियारों में फिल्मों से ज्यादा उनसे जुड़े किस्से सुर्खियां बटोरते हैं. साल 2003 में रिलीज हुई ‘कल हो ना हो’ को लेकर प्रीति जिंटा और करीना कपूर के बीच का पुराना विवाद इसका बड़ा उदाहरण है. हाल ही में इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में प्रीति जिंटा ने करीना कपूर के फिल्म कल हो ना हो छोड़ने के फैसले का जिक्र करती नजर आ रही हैं. प्रीति का यह बेखौफ अंदाज और पुराने विवाद की फिर से चर्चा होना मनोरंजन जगत में हलचल मचा रहा है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो ‘कॉफी विद करण’ शो का है, जिसे मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करते हैं. बातचीत के दौरान करण जौहर ने प्रीति जिंटा से उस चर्चा पर सवाल किया, जिसमें कहा जाता रहा कि शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो के लिए पहले करीना कपूर खान को चुना गया था.

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर को पहले यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन बात फीस को लेकर अटक गई. कहा जाता है कि करीना ने फिल्म के लिए उतनी ही फीस मांगी थी, जितनी फिल्म के स्टार शाहरुख खान को दी जा रही थी. इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ पाया और फिल्म प्रीति जिंटा को मिल गई.

करण जौहर ने शो में प्रीति से पूछा कि करीना इस फिल्म की पहली पसंद थीं, उनकी जगह आपको कास्ट किया गया. आपको असल में कैसा लगा? इस सवाल का जवाब प्रीति जिंटा ने बेहद सरल तरीके से दिया. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, ‘अगर कोई व्यक्ति दुकान में जाकर जींस पहनकर देखता है, लेकिन उसे खरीदता नहीं है, तो वह जींस उसकी नहीं हो जाती. लेकिन अगर बाद में कोई दूसरा व्यक्ति उसे खरीद लेता है, तो वह असल में उसी की ही कहलाती है.’

प्रीति जिंटा ने आगे कहा, ‘मुझे याद है, जब आपने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई थी, तो मुझे हैरानी इस बात की हुई थी कि आखिर कोई इस फिल्म को करने से मना कैसे कर सकता है. मुझे कहानी बेहद पसंद आई थी. हालांकि उस समय हर जगह यही चर्चा हो रही थी कि करीना पहली पसंद थीं और प्रीति दूसरी पसंद. करीना बार-बार यह बात कह रही थीं कि उन्होंने खुद फिल्म को मना किया था. इस पर मैं खुद उनका धन्यवाद करती हूं, क्योंकि उनके मना करने के बाद यह फिल्म मेरी झोली में आई.’

इस दौरान शो में सैफ अली खान भी मौजूद थे. करण जौहर ने उनसे पूछा कि उनके हिसाब से फिल्म में नैना का किरदार कौन बेहतर निभा सकता था. इस पर सैफ ने कहा कि फिल्म देखने के बाद मुझे लगता है कि उस किरदार में प्रीति जिंटा के अलावा किसी और की कल्पना करना मुश्किल है

Related posts

aapko jeevan mein safal hone se koi nahi rok sakta

oasisadmin

De De Pyaar De 2 Box Office Day 5: धड़ाम से गिरी कमाई, फिर भी बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, बनी रकुल प्रीत की तीसरी सबसे कमाऊ, जानें कलेक्शन रिपोर्ट

oasisadmin

Logon ka kaam hai kehna

oasisadmin

Leave a Comment